इससे पहले मैंने आपको अपनी पिछली पोस्ट में बताया था कि Diwali का त्योहार क्यो मनाया जाता है। अगर आपने मेरी वो पोस्ट अभी तक नही पढ़ी है तो ऊपर पिले रंग के लिंक पर क्लिक करके आप मेरी वो पोस्ट पढ़ सकते है। फिलहाल अब हम अपनी पोस्ट में धनतेरस के बारे में जानने वाले है। तो चलिए अपनी पोस्ट को शुरू करते है।
Releted Post :-
धनतेरस को लेकर बहुत सारी कथाये प्रचलित है लेकिन ऐसा कहा जाता है कि जब समुन्द्र मंथन हो रहा था तब एक समय ऐसा आया जब धन्वंतरि भगवान अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए। उन्ही धन्वंतरि भगवान की पूजा करने के लिए हम धनतेरस के त्योहार मनाते है। धन्वन्तरि भगवान के प्रकट होने के ठीक 2 दिन बाद मंथन से माता लक्ष्मी जी प्रकट हुए इसलिए धनतेरस के ठीक 2 दिन बाद हम दीवाली वाले दिन माता लक्ष्मी की पूजा करते है।
धन्वन्तरि भगवान हमारे स्वास्थ्य के देवता है। इस दिन हम अपनी ओर अपने परिवार के सदस्यों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते है। ऐसा कहा जाता है कि धन्वतरि भगवान के साथ कुबेर देवता भी प्रकट हुए थे। इसलिए हम इस दिन कुबेर देवता को खुश करने के लिए कोई चांदी या सोने का आभूषण खरीदते है और दीवाली वाले दिन हम माता लक्ष्मी के पूजा थाली में उन्हें रख कर पूजा करते है।
Releted Post :-
ऐसा करने से हम सब पर धन्वन्तरि भगवान, कुबेर भगवान और माता लक्ष्मी की कृपा बनती है जिससे हमारा स्वास्थ अच्छा रहता है और हम पर धन वर्षा होती है। जिससे हमारे घर मे खुशियो का माहौल हो जाता है।
तो दोस्तो, उम्मीद करता हूँ कि आपको मालूम हो गया होगा कि हम लोग धनतेरस का त्योहार क्यो मनाते है। अगर आपको मेरी इस पोस्ट से संभंधित कोई सवाल है तो आप मुझे कमेंट जोक्स में कमेंट कर सकते है। मैं आपकी कमेंट का जल्दी ही रिप्लाई देने की कोशिश करूंगा। धन्यवाद।
Tag Lines :-
Dhanteras ka tyohar kyo manaya jata hai, why we celebrate dhanteras, dhanteras diwali se kitne din pahle aata hai, dhanteras kis devta ka tyohar hai, dhanteras ke baare me jankari,
No comments:
Post a Comment