Saturday, 9 January 2021

लोहड़ी ( lohri ) का त्यौहार क्यों मनाया जाता है हिंदी में पूरी जानकारी

हेल्लो दोस्तों,आज मैं आप लोगो के लिए एक बार फिर से अपनी एक नई पोस्ट और नई जानकारी लेकर हाजिर हो गया हूँ। आज मैं आपको बताने जा रहा हूँ कि हम भारतीय 13 जनवरी को लोहड़ी ( lohri ) का त्यौहार क्यों मनाते है। लोहड़ी का त्यौहार मनाने के पीछे इसका इतिहास क्या है। तो चलिए ज्यादा समय बर्बाद ना करते हुए सीधे मुद्दे पर आते है और जानते है कि हम लोहड़ी का त्यौहार ( festival ) क्यों मानते है।
Lohdi ka tyohaar kyo manaya jata hai

इससे पहले मैं आपको होली का त्यौहार क्यों मनाया जाता है इसके बारे में बता चूका हूँ और साथ ही में मैंने आपको बताया था कि शिवरात्रि क्यों मनाई जाती है। अगर आपने अभी तक मेरी वो पोस्ट नही पढ़ी है तो आप ऊपर दिए गए पिले रंग के link पर click करके मेरी वो पोस्ट पढ़ सकते है। फिलहाल अब हम लोहरी का त्यौहार क्यों मनाया जाता है इसके बारे में चर्चा करने वाले है।

Releted Post :-
:- Paytm Postpaid क्या है 
:- Sooper Application से पैसे कैसे कमाए 
:- Diwali क्यों मनाई जाती है 
:- One Ad की Application से पैसे कैसे कमाए 
:- Computer short key की हिंदी में पूरी जानकारी 

भारत के किन राज्यो में मनाया जाता है:-
लोहड़ी का Festival वैसे तो पुरे भारत में मनाया जाता है लेकिन उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में ये Festival बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। केरल राज्य में इसे पोंगल के नाम से जाना जाता है। लोहड़ी पंजाब का सबसे प्रसिद्ध त्योहार है। पंजाब में इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। 

लोहड़ी का Festival कैसे मनाया जाता है:-
लोहड़ी का Festival जनवरी महीने की 13 तारीख की रात को घर के बाहर किसी खुले स्थान पर आग जलाकर और उसके चारो तरफ लोग बैठकर मनाते है। लोहड़ी से कुछ दिन पहले बच्चे घर घर जाकर लकड़ी और गोबर के उपले मांग कर इकट्ठे करते है और लोहड़ी के दिन किसी खुली जगह पर इन्हें रख दिया जाता है। फिर रात के समय इसमें आग लगाईं जाती है।


Releted Post :-
:- Paytm cashback Offer की पूरी जानकारी 
:- बिजली का बिल अचानक ज्यादा आये तो क्या करे 
:- Freecharge से Online Recharge कैसे करे 
:- Courier कैसे किया जाता है 
:- Url क्या होता है 


लोग इसके चारो तरफ नाचते गाते है। इस आग में मूंगफली और रेवड़ी की आहुति दी जाती है। ये त्यौहार पंजाबियों का मुख्य Festival है। इस दिन वो भांगड़ा करते है। अगर किसी की नई शादी हुई हो या किसी के घर बच्चा पैदा हुआ हो तो वो इस दिन आग के चारो और चक्कर लगाते है और बड़े बुजुर्गो का आशीर्वाद लेते है। मूंगफली और रेवड़ी खाते हुए लोग सर्दी में आग से गर्मी का आनन्द लेते है।


लोहड़ी का Festival क्यों मनाया जाता है:-
पुराने जमाने की बात है दुल्ला बट्टी नाम से एक डाकू हुआ करता था। लेकिन वो किसी गरीब को परेशान नही करता था। वो अमीरो को लूटा करता था और गरीबो की मदद किया करता था। उसी जमाने में सुंदरी और मुन्द्री नाम से दो अनाथ बहने भी थी। उन बहनो को उनके चाचा ने पैसो के लिए जमींदारो को बेच दिया था।

दुल्ला बट्टी ने उन दोनों अनाथ बहनो को जमींदारो के चुंगल से आज़ाद कराया और फिर उनका विवाह 13 जनवरी के दिन किसी अच्छे खानदान में कराया। दहेज़ के नाम पर सवा सेर शक्कर भेट की गयी। इसी याद में हम लोहड़ी का Festival मनाते है। किसान लोग बसंत के आगमन की ख़ुशी में भी ये त्यौहार मनाते है।


उम्मीद करता हूँ कि आपको मालूम हो गया होगा की हम लोहड़ी का त्यौहार क्यों मनाते है। अगर अभी भी आपको इस पोस्ट से Releted कोई परेशानी है तो आप मुझे Comment Box में Comment कर सकते है। मैं आपकी Comment का जल्दी ही Reply करूँगा । धन्यवाद।

Tag Lines:-
Lohdi ka tyohar kyo manaya jata hai, Lohdi ka festival par kya kiya jata hai, lohri ka tyohar kaha par manaya jata hai, why we celebrate lohri festival, lohri ka tyohaar kab or kaise bnaya jata hai,

No comments:

Fried Maggi कैसे बनाये हिंदी में पूरी जानकारी

 हेलो दोस्तों, आज मैं एक बार फिर से अपनी एक नई पोस्ट और नई जानकारी लेकर हाजिर हो गया हूँ. आज की ये पोस्ट घर पर बैठे कुछ खाली लोगो के लिए है ...