Friday 8 June 2018

लड़की से whatsapp पर किस तरह की बाते न करे हिंदी में पूरी जानकारी

हेलो दोस्तों, मैं एक बार फिर से आप लोगो के साथ अपनी एक नई पोस्ट और नई जानकारी लेकर हाजिर हूँ. आज की मेरी पोस्ट उस सभी आशिक़ो के लिए है जो लड़कियों से बात करना चाहते है लेकन लडकियां उनसे बात करना तक पसंद नहीं करती है. हो सकता है आज की मेरी ये पोस्ट उन लोगो के कुछ काम आ जाये. तो चलिए ज्यादा समय बर्बाद न करते हुए सीधा मुद्दे पर आते है.
ladki se baat karne ka tarika 


मैंने अपनी पिछली पोस्ट में बताया था की आप किस तरह से किसी भी अनजान लड़की से बात शुरू करके उससे दोस्ती कर सकते हो और उसके बाद मैंने आपको बताया था की आप किसी भी लड़की से उस का फ़ोन नंबर कैसे मांग सकते है. अगर आपने मेरी पिछली पोस्ट अभी तक नहीं पढ़ी है तो पहले इन लिंक पर क्लिक करके आप मेरी वो पोस्ट पढ़ लीजिये. तभी आपको आगे कुछ समझ में आएगा.

अब अगर आपने लड़की का फ़ोन नंबर ले लिया है तो अब उससे बात करने का तरीका भी आपको समझना होगा. क्योकि मैंने बहुत बार देखा है की लड़के के थोड़े सी बात करने के बाद  ही लड़की उसे ब्लॉक कर देती है. भैया आपको अभी लड़की का नंबर मिला है कोई अल्लहदीन का चिराग नहीं मिला की घिसते ही सब काम हो जायेगा. और यही कारण है की अक्सर लड़के लड़कियों की व्हाट्सप्प पर ब्लॉक लिस्ट का शिकार हो जाते है.

सबसे पहले मैं यहां पर कुछ बाते रखने वाला हूँ जिनके कारण अक्सर लड़के ब्लॉक कर दिए जाते है. ये बाते मैं व्हाट्सप्प की कर रहा हूँ क्योकि आजकल सभी बाते अक्सर व्हाट्सप्प से शुरू होती है.

लड़का :- हेलो ( रात 9 बजे )
लड़की :- हाय ( रात 9 बजकर 2 मिनट )
लड़का ;- कैसी हो ( रात 9 बजकर 2 मिनट )
लड़की :-
लड़का :- बिजी हो क्या ( रात 9 बजकर 11 मिनट )
लड़की :- हम्म ( रात 9 बजकर 11 मिनट )
लड़का :- ओके, फ्री हो जाओ फिर बात करते है. ( रात 9 बजकर 12 मिनट )

अब लड़का बार बार व्हाट्सप्प पर देख रहा है की यार लड़की अभी भी व्हाट्सप्प पर ऑनलाइन है लेकिन मुझे बोल रही है की बिजी हूँ. लड़का एक बार फिर कोशिश करता है.


लड़का :- अभी भी बिजी हो क्या ?? ( रात 10 बजकर 14 मिनट )
लड़की :- नहीं, बोलो ( रात 10 बजकर 14 मिनट )
लड़का :- खाना खाया आपने ( रात 10 बजकर 14 मिनट )
लड़की :-
लड़का :- ???? ( रात 10 बजकर 18 मिनट )
लड़की :- हाँ और आपने ( रात 10 बजकर 19 मिनट )
लड़का :- हाँ जी , खा लिया . क्या कर रही हो आप ( रात 10 बजकर 19 मिनट )
लड़की :-
लड़का :- क्या हुआ , बात क्यों नहीं कर रही हो ( रात 10 बजकर 22 मिनट )
लड़की :-
लड़का :- हेलो ( रात 10 बजकर 25 मिनट )
लड़की :- अब ऑफलाइन हो चुकी है.

तो यहां पर आने देखा की अक्सर लड़का एक लड़की से पहले दिन कुछ इस तरह की बातें करता है. अब लड़के ने तो कुछ भी ऐसा नहीं कहा जिससे लड़की उसे ब्लॉक कर दे. लेकिन पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त.

अब बात सुबह की आती है. जब लड़की अपना इंटरनेट ओंन करती है और व्हाट्सप्प देखती है. तब कुछ इस तरह के massage अपने व्हाट्सप्प पर पाती है.

लड़का :- आप तो मुहसे बात ही नहीं करती (रात 10 बजकर 27 मिनट )
लड़का :- कहा पर गए ( रात 10 बजकर 28 मिनट )
लड़का :- लगता है सो गए हो ( रात 10 बजकर 29 मिनट )
लड़का :- ओके, गुड नाईट ( रात 10 बजकर 30 मिनट )
लड़का :- हेलो ( रात 11 बजकर 49 मिनट )
लड़का :- गुड मॉर्निंग ( सुबह 5 बजकर 59 मिनट )

अब सुबह जैसे ही लड़की व्हाट्सप्प पर ऑनलाइन आती है तक उसी समय लड़का उसे massage कर देता है.


लड़का :- गुड मॉर्निंग ( सुबह 7 बजकर 2 मिनट )
लड़की :- गुड मॉर्निंग ( सुबह 7 बजकर 3 मिनट )
लड़का :- क्या कर रहे हो ( सुबह 7 बजकर 3 मिनट )
लड़की :-
लड़का :- बोलो ना ( सुबह 7 बजकर 6 मिनट )
लड़की :- कुछ नहीं ( सुबह 7 बजकर 10 मिनट )
लड़का :- क्या करते हो आप ( सुबह 7 बजकर 10 मिनट )
लड़की :- पढाई ( सुबह 7 बजकर 18 मिनट )
लड़का :- कौनसी क्लास में ( सुबह 7 बजकर 18 मिनट )
लड़की :- ब्लॉक

अब यहां पर लड़का ब्लॉक हो चूका है , अब वो केवल यही सोचता रहता है की यार ब्लॉक क्यों कर दिया. अब वो उसे पर्सनल massage करता है. plz unblock me . कई बार massage करने के बाद लड़की अनब्लॉक कर देती है है लेकिन उस लड़के की दुबारा हिम्मत नहीं होती की वो उसे व्हाट्सप्प पर massage कर सके. अब लड़का केवल उसको ऑनलाइन देखकर ही खुश होता रहता है.

अब बात ये आती है की आखिर लड़की ने उसे ब्लॉक क्यों किया जबकि लड़के ने तो लड़की को कुछ भी नहीं कहा. देखिये लड़की अक्सर उसी से बात करना पसंद करती है जिसमे उसे कुछ अच्छा लगता हो. अब पहली मुलाकत में या पहली बात व्हाट्सप्प पर बार करने से लड़की को आपमें कुछ भी अच्छा नहीं लगेगा क्योकि ऊपर जिस तरह की बाते मैंने बताई है . अक्सर वही बातें पहली बार में की जाती है. जिसके कारण लड़की आपको बोरिंग मान लेती है और आपसे बात नहीं करती या फिर लेट रिप्लाई करती है. और आपके बार बार massage करने से वो तंग आकर आपको ब्लॉक कर देती है.


अब बात आती है की अगर ऊपर लिखी हुई बातें ना की जाए तो किस तरह से लड़कियों से बाते करे जिससे वो लड़को को जल्दी रिप्लाई दे और ब्लॉक भी ना करे. उसके लिए आपको मेरी अगली पोस्ट का इंतज़ार करना होगा.  अब मेरी अगली पोस्ट में आपको बताऊंगा की लड़कियों से व्हाट्सप्प पर किस तरह की बात करनी चाहिए तब तक के लिए धन्यवाद .

अगर आपको इस पोस्ट को लेकर कोई भी परेशानी है तो आप मुझे कमेंट कर सकते हो. मैं जल्दी ही आपकी कमेंट का रिप्लाई दूंगा. मुझे आपकी मदद करने में ख़ुशी होगी. धन्यवाद .

1 comment:

Fried Maggi कैसे बनाये हिंदी में पूरी जानकारी

 हेलो दोस्तों, आज मैं एक बार फिर से अपनी एक नई पोस्ट और नई जानकारी लेकर हाजिर हो गया हूँ. आज की ये पोस्ट घर पर बैठे कुछ खाली लोगो के लिए है ...